राज्य हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में शाहजहांपुर एवं मुरादाबाद की 16 को होगी भिडंत.

*स्पोट्र्स कालेज लखनऊ की टीम रहेगी आकर्षण का केंद्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
मेजर एस0डी0 सिंह मेमोरियल राज्य हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह १६ मार्च को स्पोट्र्स स्टेडियम में करेंगे। उद्घाटन मैच शाहजहांपुर व मुरादाबाद के बीच होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश की नामी गिरामी 12 टीमे भाग लेगी, जिसमें स्पोट्र्स कालेज लखनऊ की टीम आकर्षण का केंद्र रहेगी।
स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजन समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रतियोगिता के आयोजन की रुपरेखा को अंतिम रुप दिया गया। समितियां बनाकर आयोजन की जिम्मदारी सौंपी गई। कमेटी के अध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 19 मार्च को होगा तथा विजेता टीम को 51 हजार एवं उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। सचिव शिव कुमार सिंह यादव उर्फ सेटू ने बताया कि प्रतियोगिता में इलाहाबाद, बिजनौर, अलीगढ़, लखनऊ इलेविन जैसी नामी गिरामी 12 टीमों के भाग लेने की सहमति मिल चुकी है। कलात्मक खेल के लिये पहचानी जाने वाली स्पोट्र्स कालेज लखनऊ की टीम आकर्षण का केंद्र रहेगी। बैठक में हलीम कुरैशी, विनीत सक्सेना, रिजवान अली, मो0 अनीस, पिन्टू यादव, संजय यादव, राजीव बाजपेयी, खान मोहम्मद तारिक अहमद, बदरुद्दीन, हीरालाल, गौरव परिहार, संजू गुप्ता आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *