
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिले के प्राचीन सिद्ध पीठ बढ़पुर शीतला माता देवी मंदिर में शनिदेव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। नवरात्रों के शुभ अवसर पर शीतला माता मंदिर में शनिवार को सुबह से ही मूर्ति स्थापना के लिए प्राण प्रतिष्ठा शुरू हो गई थी। पंडित कृष्ण मुरारी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शनि देव महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मंदिर के महामंत्री सचिन कटियार ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर परिसर में ही काले पत्थरों का मंदिर शनिदेव महाराज के लिए बनाया गया है जिसमें ना तो गेट है और ना ही छत दी गई है। आसपास के किसी भी मंदिर में शनि देव की मूर्ति नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मूर्ति स्थापना के अवसर पर सुबह से ही भारी संख्या में भक्त मौजूद रहे। शीतला माता मंदिर में मूर्ति स्थापित होने से भक्तों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। अब मंदिर में शीतला माता व अन्य भगवान के साथ शनि देव महाराज के भी दर्शन भक्तों को होंगे। इस मौके पर हवन यज्ञ भी किया गया। पंडित कृष्ण मुरारी द्वारा हवन यज्ञ व अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष श्रीप्रकाश कटियार, उपाध्यक्ष अमन कटियार, कोषाध्यक्ष अंकुर कटियार, विक्की पुजारी सहित तमाम भक्तगण मौजूद रहे।————
