शानू ने खुद को सनी बताया और चलती कार में महिला किया से दुष्कर्म, मुठभेड़ में गिरफ्तार

बरेली/बदायूं। इंस्टाग्राम पर शानू ने सनी बनकर हिंदू महिला को अपने जाल में फंसा लिया। मनौना धाम दर्शन के बहाने अपने गांव बुलाया और अपने दोस्त के साथ कार में बैठाकर ले गया। शानू ने करीब एक घंटे तक महिला को चलती कार में बंधक बनाया और उससे दुष्कर्म किया। बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम आई बदायूं की अनुसूचित जाति की महिला से चलती कार में दुष्कर्म करने का आरोपी शानू और उसका दोस्त आरिफ ने फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल प्लेटफॉर्म पर हिंदू नाम से कई आईडी बना रखी है। यह खुलासा आरोपी के गांववालों ने किया है। आरोप है कि इन आईडी के जरिये वे हिंदू युवतियों से दोस्ती करते थे।
इंस्टाग्राम पर शानू ने सनी बनकर हिंदू महिला को अपने जाल में फंसा लिया। मनौना धाम दर्शन के बहाने अपने गांव बुलाया और अपने दोस्त के साथ कार में बैठाकर ले गया। शानू ने करीब एक घंटे तक महिला को चलती कार में बंधक बनाया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में उसे मनौना धाम गेट के पास छोडक़र दोनों आरोपित फरार हो गए। महिला ने डायल 112 को फोन किया तो मौके पर पुलिस पहुंची। करीब सात घंटे बाद आरोपित मुठभेड़ में पकड़े गए। मूल रूप से बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की करीब सात साल पहले बदायूं के सिविल लाइंस निवासी एक युवक से शादी हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी भी है, करीब एक वर्ष पूर्व पति-पत्नी में अलगाव की वजह से महिला ने माता-पिता के साथ रहना शुरू कर दिया। इसी वर्ष मार्च में इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी मुलाकात शानू से हुई, उसने अपना असली नाम छिपाकर महिला को सनी नाम बताया। कहा कि वह उसी की जाति का है। धीरे धीरे दोनों की मित्रता काफी गहरी हो गई। आरोपित ने झांसे में लेकर महिला को मनौना धाम आने को कहा। महिला ने बताया कि शाम सात बजे शानू अपने दोस्त आरिफ के साथ कार से आया और उसे बैठाकर बिसौली रोड पर ले गया। आरिफ कार चलाता रहा, शानू ने पीछे की सीट पर उससे दुष्कर्म किया। रात नौ बजे शानू और आरिफ उसे मनौना धाम गेट के पास कार से धक्का देकर भाग गए थे। पुलिस ने बुधवार तडक़े आंवला थाना क्षेत्र के आरोपी शानू और उसके दोस्त आरिफ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शानू के दोनों पैरों में और आरिफ के दाहिने पैर में गोली लगी है। आरोपियों से कार, दो तमंचे, चार कारतूस बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *