मासूम पैर पकड़कर अब्बू-अब्बू चिल्लाती रही.बेरहम पिता को रहम न आया, फेंका नहर में

बेरहम पिता के इरादे की भनक लगी तो वह पिता के पैर पकड़कर अब्बू-अब्बू चिल्लाने लगी, लेकिन बेरहम पिता को को तरस नहीं आया

मेरठ की ये घटना दिल दहला देने वाली है एक पिता ने अपनी ही ढाई साल की मासूम बेटी को गंगनहर में फेंक दिया. एक बाप इतना निर्दयी भी हो सकता है क्या, लेकिन मेरठ में ऐसा ही हुआ है. हर तरफ ये खबर चर्चा का विषय बनी है कि पिता ने अपनी ढाई साल की मासूम बेटी को गंगनहर में फेंककर मार डाला. मेरठ के सरधना थाना इलाके मढ़ियाई गांव का रहने वाला सल्लू मियां मजदूरी करता है, वो अपनी ढाई साल की मासूम बेटी इकरा को ये कहकर अपने साथ ले गया कि तुझे घुमाकर लाता हूं.बेटी अपने पिता के पीछे-पीछे चल दी,

पुलिस ने शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने बेटी को गंगनहर में फेंकने का अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पांच साल के बेटे उवैश को पीटने के कारण मासूम बच्ची को गंगनहर में फेंकने की बात कही है। लेकिन आरोपी की बताई वजह किसी के गले नहीं उतर रही। क्योंकि आरोपी की दो मासूम बच्चियों की दो साल पहले भी संदिग्ध हालात में मौत हो चुकी है। गांव मंढियाई निवासी सुल्लू उर्फ सुलेमान पुत्र इब्राहिम मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी महरूनिशां और बेटा उवैश (5) है। इनके अलावा दंपती की तीन बेटी इलमा, इकरा (ढाई वर्ष) और अलीना थी। दो वर्ष पूर्व जब इलमा चार साल और अलीना तीन माह की थी। तब दोनों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।  शुक्रवार की रात सुल्लू अपनी तीसरी बेटी इकरा को लेकर गंगनहर की ओर जाता दिखाई दिया। कुछ देर बाद वह अकेला वापस लौटा। ग्रामीणों ने उससे बेटी के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने किसी मासूम बच्चे को गंगनहर में फेंका है। ढाई साल की मासूम बच्ची इकरा को गंगनहर में फेंकने की वारदात का खुलासा होने के बाद पुलिस ने मामले गहनता से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन दोहराया कराया। इसमें पता चला कि मासूम बच्ची को बेरहम पिता के इरादे की भनक लगी तो वह पिता के पैर पकड़कर अब्बू-अब्बू चिल्लाने लगी। मासूम बच्ची जान बख्शने की गुहार लगाती रही। लेकिन बेरहम पिता को को तरस नहीं आया। आरोपी ने अपना पैर छुड़ाकर बच्ची को गंगनहर में फेंक दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *