मंदिर मेें शादी करने वाली शीबा अंसारी ने धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

एसपी से शिकायत कर कार्यवाही की मांग
बीते दिनों गौतम श्रीवास्तव से शिव मंदिर में किया था विवाह
वीडियो वायरल होने पर मारी पलटी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बीते दिनों शिव मंदिर में अपने प्रेमी से शादी करने वाली शीबा अंसारी ने एक अधिवक्ता व हिन्दूवादी नेता पर धोखाधड़ी कर धर्म बदलवाकर फर्जी शादी करवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। बताते चले कि बीते दो दिन पूर्व शीबा अंसारी पुत्री मोहम्मद आकिल अंसारी निवासी करिया नीव थाना भोगांव जनपद मैनपुरी फतेहगढ़ कचहरी परिसर में स्थित शिव मंदिर में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार अपने प्रेमी गौतम श्रीवास्तव निवासी पुल मण्डी से शादी की थी। गुरुवार को पूर्व में की गई शादी की बात से मुकरते हुए शीबा अंसारी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि मेरा पूर्व में पति जाहिद अंसारी से तलाक हो चुका है। मेरी जान पहचान कोतवाली फतेहगढ़ पुल मण्डी निवासी गौतम श्रीवास्तव पुत्र प्रभुदयाल से हो गयी थी और प्रेम हो गया।

मेरा चार वर्षीय एक पुत्र है। मैं गौतम के घर पर लिव इन रिलेशनशिप के अन्तर्गत रह रही हूं, तभी एक अधिवक्ता मेरे प्रेमी को मिला और कहा कि तुम्हारा एग्रीमेंट करा दूंगा। तब तुम लोगों के रिश्ते पर कोई उंगली नहीं उठायेगा। उनके बहकावे में आ गये और कचहरी चले गये। उन्होंने काफी कागजों पर हस्ताक्षर कराये और फोटो लगवायी। इस दौरान हिन्दूवादी नेताओं को बुलवा लिया और रुपयों का लालच दिया और कहा कि तुम लोग दिखावे के रुप में शादी कर लो और फिर मेरा व प्रेमी गौतम का फोटो वायरल कर दिया और प्रचार कर दिया कि धर्म बदल लिया है। जबकि मैं मुसलमान हूं और मुसलमान ही रहूंगी। जब मैंने इसका विरोध किया तो धमकी दी कि तेरे लडक़े को गायब करा देंगे। इस दौरान मुझसे १८ हजार रुपये की ठगी भी कर ली और मेरे कागज भी नहीं दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *