शीतल सांझी मंडल ने एक दर्जन निकालीं भव्य झांकियां

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। सांझी महोत्सव के तहत शीतल सांझी मंडल ने एक दर्जन झांकियां निकालीं। जिन्हें देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तगण झांकियां देखने के लिए काफी उत्साहित दिखे।
पितृपक्ष के दौरान चल रही सांझी परंपरा के सातवें दिन शीतल सांझी मंडल बजरिया ने भव्य झांकियों का आयोजन किया। इस आयोजन में भगवान महावीर सहित एक दर्जन आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं। रविवार की रात को प्रस्तुत की गई हनुमान जी की झांकी ने विशेष ध्यान खींचा। बच्चों ने इसे एक चौपहिया ठेले पर तैयार किया था। ठेले पर बांस के सहारे सफेद चादर बंधी थीं। जिस पर कागजी फूलों की लडिय़ों से सजी थी। बिना किसी लाइट या साउंड के बाल हनुमान का स्वरूप दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा था। अन्य आकर्षक झांकियों में जैन मुनि भगवान महावीर, मां गंगा, कृष्ण-बलराम, वामन अवतार और हिरण्यकश्यप का वध करते नरसिंह भगवान की झांकियां शामिल थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष मुकेश वर्मा, मुकेश दुबे, विवेक शर्मा, ऋषभ सेठ और श्याम गुप्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *