शीतल सांझी मंडल ने निकालीं दो दर्जन झांकियां, देखने उमड़े लोग

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। पितृपक्ष के दौरान आयोजित सांझी महोत्सव के ग्यारहवें दिन गुरुवार देर रात शीतल सांझी मंडल बजरिया द्वारा लगभग दो दर्जन झांकियां निकाली गयां। जिन्हें देखने के लिए देर रात तक सडक़ों पर भारी भीड़ उमड़ी।झांकियों में महाभारत के पात्रों पर आधारित दृश्यों के साथ-साथ राम दरबार, बांके बिहारी, कृष्ण-अर्जुन, महाकाली, वैष्णो देवी, तांडव करते शंकर जी और गणेश-लक्ष्मी जैसे देवी देवताओं के स्वरूप शामिल थे। महाकाली की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। महोत्सव में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। दर्शक रात 2 बजे तक सडक़ों पर झांकियों का आनंद लेते रहे। कमेटी के अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि शनिवार को परंपरा के अनुसार भगवान शंकर की भव्य बारात निकाली जाएगी। महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए कमेटी के सदस्य लगातार सक्रिकय हैं। इस अवसर पर मुकेश दुबे, विवेक शर्मा, ऋषभ सेठ, श्याम गुप्ता, गौरव वर्मा, ईशु वर्मा, ऋषि पंडित और सिद्धार्थ सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *