शिक्षामित्र के पुत्र को अमेजन कम्पनी में मिला 45 लाख का पैकेज

 अभिनय ने नीट परीक्षा में क्वालीफाई कर किया गांव का नाम रोशन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शिक्षामित्र के पुत्र ने कमाल कर दिया। नीट जालंधर से बीटेक करने के बाद अमेजॉन कंपनी में 45 लाख का पैकेज मिला। जिससे गांव में खुशी की लहर है। जिला पंचायत प्रतिनिधि मुनीष चन्द्र मिश्रा ने गांव पहुंचकर उनके माता पिता को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विकासखंड नवाबगंज के फतनपुर निवासी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र पद पर तैनात रमाकांत चतुर्वेदी के पुत्र अभिनय चतुर्वेदी ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा जेईई-एडवांस क्वालीफाई करने के बाद एनआईटी जालंधर से आईसी से बीटेक करने के बाद अमेरिका की कंपनी अमेजॉन ने केंपस प्लेसमेंट से अभिनय को 45 लाख से ऊपर का पैकेज देकर कंपनी में उन्हें चयन किया है। अभिनय चतुर्वेदी की मां अनीता चतुर्वेदी गांव की पूर्व प्रधान रह चुकी है। अपने पुत्र की सफेलता पर वह काफी खुश है। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुनीश चन्द्र मिश्र, शिक्षक संघ एवं शिक्षामित्र संघ ने अभिनय को उनके घर पहुंच कर उनका सम्मान किया। अभिनय ने बताया उक्त सफलता माता-पिता के आशीर्वाद एवं गुरुजनों के सहयोग से वह देश की सर्वोच्च परीक्षा को क्वालीफाई कर पाए और एनआईटी जालंधर से बीटेक कर पाए। सभी के सहयोग से यहां तक का सफर तय किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *