समुद्र में जहाज हाईजैक, 15 भारतीय सवार; इंडियन नेवी एक्शन में आई, बचाने के लिए जंगी जहाज INS चेन्नई को रवाना किया.

समुद्र में जहाज हाईजैक, 15 भारतीय सवार; इंडियन नेवी एक्शन में आई, बचाने के लिए जंगी जहाज INS चेन्नई को रवाना किया, सोमालिया के पास समुद्र में एक व्यापारिक जहाज हाईजैक कर लिया गया है। बताया जाता है कि, इस जहाज में 15 भारतीय सवार हैं। ‘एमवी लीला नॉरफॉक’ नाम के इस व्यापारिक जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ है। इधर जहाज हाईजैक की जानकारी मिलते ही इंडियन नेवी तत्काल एक्शन में आ गई है और जहाज व लोगों को बचाने के लिए जंगी जहाज INS चेन्नई को घटनास्थल की तरफ से रवाना कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस समुद्री जहाज के हाईजैक होने की जानकारी इंडियन नेवी को 4 जनवरी शाम को मिली। अरब सागर में यह जहाज डु एको (ब्राजील) से चल रहा था और बहरीन में खलीफा बिन सलमान के लिए जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *