कावड़ यात्रा में शिवभक्तों ने किया नृत्य, चित्रगुप्त मंदिर में भगवान भोलेनाथ का हुआ जलाभिषेक

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हैल्पेज फाउण्डेशन सोसाइटी के तत्वाधान में पांचवीं कावड़ यात्रा रविवार को शिव भक्तों ने नगर में धूमधाम से निकाली गई तथा चित्रगुप्त मंदिर फतेहगढ़ में वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।
हैल्पेज फाउण्डेशन सोसाइटी की प्रदेश अध्यक्ष मोनिका मिश्रा, रुचि मिश्रा के नेतृत्व में उमंग और उत्साह से सरावोर सुबह कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें भोलेनाथ, माता पार्वती के स्वरुपों की मन भावन झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कावड़ यात्रा में शिव भक्तों ने जमकर नृत्य किया तथा बम-बम भोले के जयकारे लगाये। शिव भक्तों ने पांचाल घाट पहुंचकर कावड़ में गंगा जल भरा। दोपहर कावड़ यात्रा चित्रगुप्त मंदिर फतेहगढ़ पहुंची जहां पहले से मौजूद भक्तों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंदिर में हवन-पूजन के पश्चात भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। जिसमें अतुल मिश्रा, अरविन्द बाजपेयी, सुनीता, रुचि पाण्डेय रवीश द्विवेदी, भावना त्रिवेदी, कोमल, रीता पाण्डेय, अवनीश मिश्रा, आशीष कुमार, अप्पू राठौर, चमन टंडन, पंकज अग्रवाल आदि शिवभक्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *