महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हेलीकॉप्टर की एक बार फिर तलाशी ली गई है। उद्धव की पार्टी- शिवसेना यूबीटी इस कार्रवाई को लेकर आक्रामक तेवर दिखा रही है। चुनाव प्रचार के सिलसिले में हेलीकॉप्टर से लातूर गए उद्धव के हेलीकॉप्टर के साथ-साथ उनके बैग की भी तलाशी ली गई। शिवसेना के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कार्रवाई की वीडियो भी शेयर की गई है। शिवसेना यूबीटी का आरोप है कि शिवसेना पर प्रतिशोध की भावना से कार्रवाई हो रही है, जबकि सत्ताधारी महायुति में शामिल दल- (भाजपा-शिवसेना-एनसीपी) की तरफ से पैसे बांटने की घटना पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। चुनाव आयोग ने कहा है कि कार्रवाई तय नियमों के मुताबिक होती है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले सियासी आरोप-प्रत्यारोप जमकर हो रहे हैं। चुनाव आयोग और भाजपा नीत केंद्र सरकार पर संविधान की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए शिवसेना ने कहा, ‘डॉ. बाबा साहब द्वारा लिखे गए संविधान में हम सभी के लिए समान न्याय की बात कही गई है। लेकिन व्यवस्थाओं को अपने हाथ में लेकर और लोकतंत्र को रौंदकर राज करने वाले दिल्ली के लोगों ने हर स्तर पर उस संविधान की अवहेलना करने का फैसला किया है।’
डॉ. बाबासाहेबांनी लिहिलेल्या संविधानात सगळ्यांना समान न्याय हे आम्ही मानतोच.पण यंत्रणांना हाताशी धरुन लोकशाहीला पायदळी तुडवून हुकुमत गाजविणाऱ्या दिल्लीश्वरांनी मात्र त्या संविधानाचा सगळ्याच पातळ्यांवर अवमान करायचा ठरवलं आहे.
आज उद्धवसाहेबांच्या सामानाची वणी येथे काही… pic.twitter.com/XyM53sKOsy— ShivSena – शिवसेना Uddhav Balasaheb Thackeray (@ShivSenaUBT_) November 11, 2024
संजय राउत उबले
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, “चुनाव आयोग अपना काम करते रहते हैं. चुनावी राज्य महाराष्ट्र, झारखंड इससे पहले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में उन्होंने हमारे सामान, हेलीकॉप्टर, प्राइवेट जेट और कार सबकी जांच की, वो हमारे घर तक पहुंचे, हमको इससे कोई तकलीफ नहीं है, अगर आप यह काम निष्पक्ष तरीके से कर रहे हो.” उन्होंने आगे कहा महाराष्ट्र चुनाव में जिस क्षेत्र में एकनाथ शिंदे, अजीत पवार रहे, वहां पर 25-25 करोड़ रुपये तक पहुंच गए. मैंने पहले भी बताया था कि लोकसभा चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टर से 20 बैग उतरे.
विपक्ष पर ही क्यों पूछा सवाल
संजय राउत ने सवाल किया कि आप हमारा सामान चेक कीजिए, लेकिन देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, अजीत पवार नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हेलीकॉप्टर और उनकी गाड़ियों के काफिले को रोककर जांच करते हो क्या? उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में पैसों का जिस तरीके से डिस्ट्रीब्यूशन चल रहा है, चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक को यह नहीं दिख रहा है क्या? हमने बार-बार उनको इस विषय पर बताया है, लेकिन वो विपक्ष के नेता को ही रोकेंगे.
सभी नेताओं के हेलीकॉप्टरों की तलाश के निर्देश
सूत्रों ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के बयान को भी रेखांकित किया। आयोग ने याद दिलाया कि प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिले इसके लिए जरूरी सभी नेताओं के हेलीकॉप्टरों की जांच सुनिश्चित की जाए।
