तीन मठो से बन रहा विशाल मंदिर, होगी मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा।
हरदोई, समृद्धि न्यूज। जनपद हरदोई से सटा हुआ जनपद सीतापुर में सनातन धर्म की अलख जगाने एवं गरिमा को बढ़ाने के लिए जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र की बंदरिया बाजार के नजदीक स्थानीय साध्वी काजल किन्नर द्वारा भव्य श्री शिव मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। पूंछे जाने पर उन्होंने कहा यह मंदिर वर्षों के धैर्य और बलिदान के बाद आने वाली दिवाली तक बनकर तैयार होगा, और इसे संपूर्ण जनपद में सनातन धर्म के गौरव को एक नए प्रतीक के रूप में देखा जाएगा।
दिवाली पर विशाल सांस्कृतिक आयोजनों के साथ मंदिर में भगवान श्री शिव जी के विग्रह और उनके परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके बाद यह सनातनियों के लिए आस्था का एक केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा मंदिर निर्माण का उद्देश्य सीतापुर जनपद की खोई हुई सनातनी पहचान को वापस लाना, सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करना और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना भी है। वहीं मौके पर मौजूद वृंदावन से पधारी साध्वी श्री श्री 1008 संतोष नंद महामंडलेश्वर सखी महाराज जी ने बताया कि वह बहुत जल्द अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात करेंगी। मुलाकात का विषय पूछे जाने पर उन्होंने कहा आज हमारे बीच गौवंश की सुरक्षा बेहतर रूप से तय नहीं की गई है गौवंश सड़कों पर खुलेआम जाड़े में घूम रहे हैं उन्हें बेहतर रूप से संरक्षित किया जाए इसके साथ में हमारी छोटी-छोटी बच्चियों की भी सुरक्षा तय की जाए ताकि समाज में व्याप्त भय खत्म हो सके।
