
वाणी विनायक संस्था द्वारा कथा व्यास प्रशांत तिवारी का हुआ सम्मान
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। वाणी विनायक संस्था द्वारा शहर के मोहल्ला हुकुमेश्वरनाथ महादेव मंदिर नटराज भवन कूंचा भवानीदास में श्री महापुराण कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के कथा व्यास पंडित प्रशांत तिवारी का स्वागत किया गया। संस्था के उपाध्यक्ष राकेशानन्द ने शाल पहनाकर कथाव्यास का सम्मान किया। संस्था प्रमुख राज गौरव पाण्डेय ने श्रीराम दरबार व सम्मान पत्र भेंटकर सभी लोगों को शिव कथा का अमृतपान करने को कहा। यजमान प्रेमचन्द्र व शरादा देवी, वीरेन्द्र कुमार, सरिता देवी ने सभी को प्रसाद देकर अनुग्रहित किया। व्यवस्था गौरव राठौर ने देखी। कथा व्यास पंडित प्रशांत तिवारी ने भगवान शिव के चरित्र बैजनाथ धाम काशी, विश्वनाथ, भीमाशंकर की कथा सभी भक्तों को सुनाई। उन्होंने कहा कि काशी भगवान शिव इस ब्राह्माण्ड की अनादि शक्ति के रुप में शाश्वत सत्य है। परन्तु श्रीराम के आराध्य है। दोनों में कोई बड़ा या छोटा नहीं कहा जा सकता है। जगत कल्याण के लिए सभी उद्देश्यों की पूर्ति करते रहते है। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी अमित सक्सेना, धीरज मौर्या, संध्या पाण्डेय, पार्थिवी पाण्डेय, मनोज कश्यप, रितुल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
