मिशन शक्ति के तहत शिवानी राठौर एक दिन की बनी ईओ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज की छात्रा शिवानी राठौर को एक दिन का नगर पालिका अधिशासी अधिकारी बनाया गया। शिवानी राठौर को मिशन शक्ति फेज-5.0 विशेष अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने एक दिन का छात्रा शिवानी राठौर को दायित्व सौंपा। नगर पालिका के सभी कर्मचारियों ने छात्रा शिवानी का स्वागत किया और कार्यभार सौंपने के दौरान दिशा निर्देश प्राप्त किये। शिवानी ने एक दिन की अधिशासी अधिकारी बनने के दौरान सभी कर्मचारियों के कार्यों की जानकारी ली। साथ ही मोहन लाल शुक्ला आदर्श विद्यालय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा0 संदीप कुमार चतुर्वेदी ने विद्यालय की शिवानी राठौर को एक दिन का प्रधानाचार्य बनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने कन्या पूजन का आयोजन रखा और विधिवत तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान शिक्षक चन्द्रपाल, दिनेश चन्द्र शर्मा, कृष्ण मोहन, संतोष कुमार सरोज, संदीप कुमार, अवनीश कुमार, यशपाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *