चुनावी जनसभा को आज सम्बोधित करेंगे शिवपाल सिंह यादव

सभा स्थल का जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव सोमवार को सुबह 10:30 बजे सैफई हवाई पट्टी से फर्रुखाबाद के लिए रवाना होगें। मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी पर पहुंचकर ढिलावल स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। साथ ही मोहम्मदाबाद स्थित रोहिला चौराहे पर मैदान में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें। समाजवादी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविन्द कुमार सिंह ने कार्यक्रम की लिखित सूचना जारी की है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य का माहौल बनाने के लिए चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेगें। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह गौर व जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया। शिवपाल सिंह यादव के आगमन पर तैयारियां जोरों पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *