शिवप्रताप सिंह चीनू की सात करोड़ नवासी लाख की सम्पत्ति कुर्क

अनुपम दुबे, संजीव पारिया के बाद गैंगेस्टर में हुई कुर्की कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी के आदेश पर पुलिस व तहसीलदार सदर की मौजूदगी में पुलिस ने सपा नेता शिव प्रताप चीनू की सात करोड़ नवासी लाख सत्तर हजार दो सौ इक्यासी रुपये की सम्पत्ति कुर्की की कार्यवाही की।जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा में मु0अ0सं041/2024धारा 3(1) गैंगेस्ट एक्ट माफिया अनुपम दुबे, पूर्व बार एसोसिएशन के महासचिव संजीव परिया व शिव प्रताप सिंह चीनू के खिलाफ दर्ज किया गया था। जिसमें माफि अनुपम दुबे व संजीव पारिया के खिलाफ जब्तीकरण की कार्यवाही भी हो चुकी है। जबकि संजीव पारिया की जेल में निरुद्ध रहने के दौरान मौत हो चुकी है। रविवार को तहसीलदार सदर श्रद्धा पाण्डेय, थानाध्यक्ष मऊदरवाजा भोलेंद्र चतुर्वेदी आदि ने अमेठी कोहना, नवाब न्यामत खां आदि जगह पर 7 करीब सात करोड़ नवासी लाख सत्तर हजार दो सौ इक्यासी रुपये की सम्पत्ति को कुर्क किया।

चीनू व पुत्र पवन सिंह की बैंक खाते भी कुर्क

प्रशासन ने शिव प्रताप सिंह उर्फ चीनू व उनके पुत्र पवन सिंह के खातों से 5 लाख, तिहत्तर हजार, दो सौ पच्चानवे रूपये पचासी पैसे एसबीआई नादरी बाजार स्वरूप नगर कानपुर नगर, बैंक ऑफ बडौदा फतेहगढ़, पीएनबी बैंक फतेहगढ़, बैक ऑफ बड़ौदा अमेठी जदीद आदि के खाते सीज किये गये।

पांच बसों सहित तिरेसठ लाख कीमत के वाहन सीज

प्रशासन ने पांच बसों, तीन मोटर साइकिल, एक स्कूटी, पांच ट्रैक्टर सीज किये हैं। जिनकी कीमत करीब तिरेसठ लाख सोलह हजार नौ सौ छियासी रूपये कीमत के चीनू व उनके परिजनों के वाहन सीज किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *