Headlines

चूल्हे की चिंगारी से नाव बनी आग का शोला, अब तक 148 की मौत

कांगो नदी में हुए दर्दनाक नाव हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना में अब तक 148 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दर्जनों यात्री अब भी लापता हैं। कांगो रिवर अफ्रीका महाद्वीप की दूसरी सबसे लंबी नदी है। यह नदी मध्य अफ्रीका से होकर बहती है और इसका अधिकांश हिस्सा डेमोके्रटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में स्थित है।
समृद्धि न्यूज। अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। कांगो नदी में मंगलवार को एक लकड़ी की मोटरबोट में आग लगने से भयंकर हादसा हो गया। इस घटना में अब तक 148 लोगों की मौत की हो चुकी है, जबकि दर्जनों अब भी लापता हैं। यह हादसा मंगलवार को उस वक्त हुआ, जब लकड़ी से बनी एक मोटरबोट कोंगोलो में अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ ही मिनटों में नाव पलेट गई। यह नाव मतानकुमु बंदरगाह से रवाना हुई थी और बोलोंबा क्षेत्र की ओर जा रही थी।

खाना बनाते वक्त लगी आग

नदी सुरक्षा विभाग के अधिकारी कॉम्पिटेंट लोयोको के मुताबिक, हादसे की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक महिला नाव पर खाना बना रही थी, उसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी ने आग का रूप ले लिया, जो देखते ही देखते पूरे जहाज में फैल गई। आग लगने के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान बचाने के लिए नदी में कूदते नजर आए। इस हादसे ने अफ्रीकी जल परिवहन की बदहाल व्यवस्था की एक झलक भी दुनिया को दिखा दी है।

मौत का आंकड़ा बढऩे की आशंका, 500 यात्री थे सवार

कोंगो नदी, जो अफ्रीका की दूसरी सबसे लंबी नदी मानी जाती है, वहां इस तरह की नावों से सफर आम बात है, लेकिन अक्सर इन नावों में न तो सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम होते हैं और न ही आग जैसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी, यही वजह है कि हादसे की भयावहता कई गुना बढ़ गई। नाव में मौजूद यात्रियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे, जिससे मृतकों की संख्या और अधिक बढऩे की आशंका है। नाव में करीब 500 यात्री सवार थे। रेस्क्यू टीम अब भी लापता लोगों की तलाश में लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *