समृद्धि न्यूज। कबड्डी प्रमोटर एवं खिलाड़ी कुंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया का मंगलवार को सिविल अस्पताल फेज-6 में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार राणा की मौत 30 बोर पिस्टल से सिर के पीछे मारी गई एक गोली से हुई। अंबाला हाईवे पर पंजाब पुलिस की एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स और मोहाली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कबड्डी प्रमोटर राणा हत्याकांड का एक शूटर मारा गया। एनकाउंटर के दौरान दो पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हुए हैं। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है और आगे की जांच जारी है। पंजाब पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुल 5 शूटर थे जिनमें हरपिंदर मारा गया है। हरपिंदर तरणतारण का रहने वाला है, वहीं, अश्विंदर जो मास्टरमाइंड है वो दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया। पंजाब के मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। इस फायरिंग में टूर्नामेंट के प्रमोटर को नजदीक से गोली मारी गई थी, उसे इलाज के लिए फोर्टिंस अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राणा बलाचौरिया की हत्याकी जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। मोहाली पुलिस ने एक साहसिक ऑपरेशन के दौरान कबड्डी प्रमोटर कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बालाचौरिया की हत्या के मुख्य आरोपी हरपिंदर उर्फ मिड्डू को गिरफ्तार कर लिया है। तरन तारन के नौशेहरा पन्नुआ का रहने वाला यह शूटर पुलिस टीम के साथ हुई सीधी मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पीछा करने के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी मिड्डू का पुराना आपराधिक इतिहास है और वह कई अन्य जघन्य वारदातों में भी शामिल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी हरमनदीप सिंह हंस ने बताया कि राणा बलाचौरिया की हत्या पूरी तरह सुनियोजित थी। बाइक पर सवार होकर आए दो शूटरों ने सेल्फी लेने के बहाने राणा के पास पहुंचकर 30 बोर पिस्टल से उनके सिर में गोली मारी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गए।
