गाली-गलौज का विरोध करने पर दुकानदार को पीटा, की तोडफ़ोड़

दुकानदार ने 20 हजार की नकदी लूट लेने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गाली-गलौज का विरोध करने पर बुलैरो सवार युवकों ने दुकानदार को मारपीट कर घायल कर दिया। दुकानदार ने 20 हजार की नकदी लूट लेने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शान्तिभंग में चालान कर दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मुरहास कन्हैया निवासी पुष्पेन्द्र राजपूत की मुख्य मार्ग पर राजपूत पान कार्नर के नाम से दुकान है। जिसके सामने बुलेरो पर बैठकर कुछ लोग शराब पी रहे थे। साथ ही शराब पीने के दौरान गाली-गलौज कर रहे थे। जब पुष्पेन्द्र ने उन्हें टोंक दिया, तो बुलैरो सवार नीचे उतर आये और पुष्पेन्द्र के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लगे। मारपीट होने के बाद पुष्पेन्द मौके से भाग गया। आरोप है कि दबंगों ने अपने 10-15 साथी और बुला लिये। उन्होंने दुकान में पथराव करने के बाद गुल्लक में रखे 20 हजार रूपये भी लूट लिये। पुष्पेन्द्र ने डायल 112 को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके से विश्व जीत, टिंकू पुत्र जंग बहादुर निवासी राजपूत नगला मैनपुरी, राम लखन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी कादरी गेट, विपिन कुमार पुत्र देवी दयाल निवासी पिपरगांव मोहम्मदाबाद को बुलैरो सहित थाने ले गयी। पुलिस नें तीनों आरोपियों का शान्तिभंग में चालान कर दिया। कोतवाल मनोज भाटी ने बताया कि लूट नहीं हुई, मारपीट हुई थी। तीन का शांतिभंग में चालान कर दिया गया। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *