
दुकानदारों ने एक दूसरे की सडक़ पर फेंकी मिठाई
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के घुमना बाजार स्थित मिष्ठान विक्रेताओं में कहासुनी के साथ मारपीट की नौबत आ गयी। दोनों दुकानदारों ने एक दूसरे की दुकानों पर रखी मिठाई को सडक़ पर फेंक दिया। जिससे जाम लग गया। राहगीरों ने सडक़ पर पड़ी मिठाई देखकर एक दूसरे को समझाने का प्रयास किया। दोनों लोगों ने गाली-गलौज कर एक दूसरे पर ग्राहकों को बुलाने का आरोप लगाया। सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने दीपावली पर अपनी दुकान के आगे पर्दा लगा रखा था। जिसको लेकर शीबू अग्निहोत्री व उसका भाई विरोध करता था। रविवार को सुबह ग्राहक बुलाने को लेकर एक-दूसरे के बीच कहासुनी हुई और गाली-गलौज होने लगी। बात इतनी बढ़ी की एक दूसरे से भिड़ गये और दुकान में रखी मिठाई सडक़ पर फेंकने लगे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की मिठाईयों से भरी कस्तियों को सडक़ पर फेंक दिया। दोपहर बाद समझौता हुआ और दोनों लोगों ने अपनी-अपनी दुकान खोली। घुमना बाजार मिठाई दुकान से दस कदम दूर पर शहर कोतवाली है। इतना विवाद होने के बाद कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा। दोनों दुकानदार अपनी दुकानें आगे तक लगा देते है और रोड़ पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
