समधन में सर्राफा व कपड़े दुकान से हुई थी लाखों रुपये की चोरी की घटना से दहशत में दुकानदार

सीओ व कोतवाली प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच 
समधन, समृद्धि न्यूज़। चोरों ने सर्राफा व कपड़े दुकान पर बीते मंगलवार रात को शटर में लगे ताले को तोड़कर लाखों रुपये का जेबरात कीमती साड़ियां व नगदी चुरा ले जाने की घटना को लेकर सदर सीओ ने कोतवाल के साथ पहुंचकर छानबीन कर जल्द पर्दाफाश करने का पीड़ित दुकानदार को भरोसा दिया है।  समधन  के मोहल्ला अल्लामा इक़बाल नगर निवासी नासिर हुसैन पुत्र नईम हुसैन की मैन सड़क किनारे हाजी हसरुददीन मार्केट में सर्राफा व कपड़े की दुकान पर बीते मंगलवार रात को अज्ञात चोरों ने मार्केट के अन्दर घुसकर शटर के ताले तोड़कर सर्राफा दुकान से करीब 9 किग्रा पुरानी चांदी पुराना सोना करीब 30 ग्राम कपड़े दुकान में करीब 320 कीमती साड़ियां सहित नगदी करीब 12000 रुपया पार कर लें गये थे  पीड़ित सर्राफा दुकानदार ने एक लिखित शिकायती पत्र गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी को देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ सुराग लगाकर कठोर कार्रवाई करने की मांग थी  सदर क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार व गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांचकर जल्द घटना का पर्दाफाश करने का पीड़ित सर्राफा दुकानदार को भरोसा दिया है। उधर सर्राफा सहित कपड़े दुकान में हुई चोरी की घटना को लेकर नगर के दुकानदारों में चोरों को लेकर दहशत का माहौल छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *