फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह के आदेश से जनपद की सभी शराब दुकानें क्रिसमस व नववर्ष पर रात्रि 11 बजे तक खुलेंगी।
दरअसल देशी शराब, विदेशी शराब व मॉडल शॉप की जनपद में सभी दुकानें रात्रि 10 बजे तक खोलनें के आदेश हैं, लेकिन जिलाधिकारी के सभी शराब दुकानों को आदेश जारी दिये हैं। आदेश में कहा है कि क्रिसमस पर्व के उत्सव के अवसर पर 24 दिसंबर व 25 दिसंबर व नववर्ष के तहत 31 जनवरी को रात्रि 10 बजे की जगह 11 बजे तक शराब दुकानें खोलीं जायेंगी। जिलाधिकारी के इस आदेश से शराबियों की पौबारह हो गयी है। बताते चलें कि क्रिसमस की अपेक्षा नये साल पर शराब की बिक्री अधिक होती है। शायद इसी वजह से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार 2024-2025 के लिए नई आबकारी नीति लेकर आई है। योगी सरकार ने नई आबकारी नीति में 50 हजार करोड़ से अधिक का राजस्व जुटाने का लक्ष्य रखा है। आबकारी आयुक्त की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि शराब की बिक्री का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है।
क्रिसमस व नववर्ष पर रात्रि 11 बजे तक खुलेंगी दुकानें
