सांसद मुकेश राजपूत व तोषित प्रीत सिंह ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। नंदी संकल्प सेना द्वारा विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तगण पांचाल घाट पहुंचकर कांवड़ यात्रा में भाग लिया। यात्रा का शुभारम्भ अशोक वाटिका से शुरु होकर पांचाल घाट होते हुए चांदपुर, खानपुर, कादरीगेट, लालगेट, घुमना, चौक, रेलवे रोड होते हुए पाण्डेश्वर नाथ पहुंची। जहां भक्तों ने जलाभिषेक किया। कांवड़ यात्रा में युवतियां, बुजुर्ग, महिलायें, युवा, बच्चे एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया। लड़ाकू विमान राफेल भी कांवड़ यात्रा में शामिल हुआ। यात्रा का शुभारम्भ पंचदस जूना अखाड़ा के संत सत्यगिरी व गंगेश्वर मंदिर के महंत ने किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा हुई।
यात्रा में जनपद के अलावा अन्य जगह से भी भक्तों ने आकर भाग लिया। इस मौके पर आशीष मिश्रा भइयन, शैलेन्द्र सिंह राठौर, मनोज मिश्रा, बबुआ बाजपेयी, राजेश मिश्रा डेयरी वाले, नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी, कोमल पाण्डेय, विशाल दुबे, मोहित खन्ना, धीरज पाण्डेय, टिंकल यादव, गौरव सक्सेना, कुलदीप गुप्ता, मिथुन राठौर, क्रांति पाठक, नवल यादव, सौरव दीक्षित, अभय सिंह, राहुल अवस्थी, अमित सिंह, सभासद नन्हे पंडित, विश्वनाथ राजपूत, सौरव पाठक, बबिता पाठक, हेमलता मिश्रा, सदानंद शुक्ला, अरविन्द गुप्ता राजू, सौरव शुक्ला, राहुल अवस्थी, अंकित पाल आदि लोग मौजूद रहे। कांवडिय़ों ने बम-बम भोले जयघोष के साथ मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया। लाल सराय पर भाजपा नेता सरदार तोषित प्रीत सिंह ने अपने प्रतिष्ठान के बाहर आतिशबाजी छुड़ाकर पुष्प वर्षा कर कांवड़ यात्रा का स्वागत किया और कांवडिय़ों को फल व ठंडा पानी वितरित किया। सांसद ने मुकेश राजपूत ने लाल सराय पहुंचकर तोषित प्रीत सिंह के प्रतिष्ठान पर उनके साथ कांवडिय़ों के ऊपर फूलों की पुष्प वर्षा की। इस मौके पर जितेन्द्र सिंह रजावत, चरन प्रीत सिंह, विशाल मित्रा आदि लोग मौजूद रहे।
विशाल कांवड़ यात्रा में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
