
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। जानकारी के अनुसार नवरात्रि के अवसर पर शमशाबाद विकासखंड के गांव मंझना में मठिया देवी मंदिर पर मां देवी जागरण का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ समिति के सदस्यों ने श्री गणेश की पूजा अर्चना कर कराया।जगराता में कानपुर से आई भजन गायिका बेटू चंचल ने मां तेरी शान निराली,भर दें झोलियां खाली भजन ने भक्तगणों का मन मोह लिया।गायिका रुहालिका के द्वारा लागे है प्यारा दरवार मैया का,प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी की संगीतमयी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर विवस कर दिया माता रानी के भजनों पर भक्तगण जमकर थिरके भी।गायक सचिन शुक्ला द्वारा शिव विवाह पर आधारित संगीतमयी भजनों ने श्रोताओ को मंत्रमुग्ध कर दिया। जगराते में गौरी पुत्र गणेश, राधाकृष्ण, शिवशंकर,माँ काली आदि देवी देवताओं की सुंदर झांकियो ने दर्शकों का मन मोह लिया।भक्तों के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।सुबह तारारानी की कथा के बाद प्रसाद बितरण किया गया। इस अवसर पर अतुल सिंह गंगवार, सत्येंद्र चतुर्वेदी, मोनू गंगवार, विनीत चतुर्वेदी, गणेश चतुर्वेदी, शुभम गंगवार, लखन चतुर्वेदी आदि भक्तगण मौजूद रहे।
