पुजारी से समय का निर्धारण करा भक्त कर रहे रूद्राभिषेक।
हलिया (मिर्ज़ापुर):श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया पर क्षेत्र के प्राचीन शिवधाम कोटारनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अदवा नदी के मध्य टीले पर स्थित शिव मां पार्वती मंदिर में भोर से ही दूर-दराज़ के कांवड़ियों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। वही पुजारी से भक्त रूद्राभिषेक के लिये समय निर्धारित करा कर विधिविधान से पूजन में जुटे रहे। सुबह से कोटार निवासी अधिवक्ता अनिल सिंह द्वारा मंदिर को फूल मालाओं से सजाने के बाद विधिविधान से पूजन के बाद परिवार के साथ रूद्राभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया वही सिकटा गाँव के अशोक तिवारी द्वारा अखंड रामायण पारायण के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शिवभक्तों ने बेलपत्र, दूध, गंगाजल और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर में हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजता रहा। कांवड़िए भगवा वस्त्रों में पवित्र गंगाजल लेकर यात्रा करते हुए मंदिर पहुंचने की पचासों की संख्या में पहुचने से अचानक भीड बढती जा रही है । मंदिर पुजारी जयराम गिरी ने बताया सावन माह में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। जलाभिषेक करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं।भोर से ही लगभग हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया है। वही तीन भक्तों ने सुबह से शाम तक निर्धारित समय में रूद्राभिषेक किया है।सुरक्षा व्यवस्था में उप निरीक्षक अच्छे लाल यादव मय पुलिस फ़ोर्स के साथ डियूटी पर तैनात रहे
