संस्कार भारती द्वारा किया गया श्रीकृष्ण लीला का मंचन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव लीला का शानदार मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। जिसे देख दर्शक भाव विभोर हो गए। रविवार देर शाम को नगर के लोहाई रोड स्थित राधा श्याम शक्ति मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्कार भारती के कलाकरों ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सफ्फड़ ने दीप प्रज्वलित कर किया। ध्येय गीत का सामूहिक गान गौरव मिश्रा बंटी ने कराया। भगवान कृष्ण जन्मोत्सव पर आधारित लीला मंचन में दर्शाया गया कारागार में बंद देवकी अपनी आठवी संतान को गोद में लिए हुए विलाप कर रहीं है और वह ईश्वर से अपने बच्चे के जीवन की दुहाई मांग रही है। वासुदेव देवकी के पास में खड़े है रो रहे है इसी समय एक आकाशवाणी होती जो वासुदेव को बताती है कि आपका पुत्र कोई साधारण पुत्र नहीं है वह साक्षात भगवान विष्णु का अवतार है। आकाशवाणी के कहने पर अपने बच्चे को नंदबाबा जी के घर ले जाते है उसी समय आकाश में बिजली कडक़ने की आवाज और यमुना में शेषनाग के दृश्य लोगों ने भावविभोर कर दिया। स्नेहा और नंदिनी श्रीवास्तव ने नृत्य प्रस्तुत किया। सचिव दिलीप कश्यप ने कहा आज के बदलते परिवेश में ईश्वर भक्ति से बड़ी कोई भक्ति नहीं हो सकती। ईश्वर भक्ति के लिए दुष्कर्मों का त्याग कर अपने मन की चेतना को जाग्रत कर धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का संरक्षण कर उसे बढ़ाबा देना होगा अध्यक्ष डॉक्टर नवनीत गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति तिवारी ने किया। संस्था द्वारा कलाकरों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था दिलीप कश्यप, अर्पण शाक्य, रोहित दीक्षित, संयोजक कूलभूषण श्रीवास्तव, शिवम दीक्षित, हर्षित सिंगतिया आदि ने संभाली। इस अवसर पर नवीन मिश्रा, संजय गर्ग, रविंद्र भदौरिया, दीपक सक्सेना, प्रिया वर्मा, हेमलता श्रीवास्तव, अर्चना द्विवेदी, भारती मिश्रा, राम मोहन शुक्ल, संध्या पांडेय, नेहा सक्सेना, साधना श्रीवास्तव, डॉ0 सर्वेश श्रीवास्तव मौजूद रहे। अंत में भगवान नारायण चतुर्भुज दर्शन के साथ लीला का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *