श्री राम दरबार मूर्ति स्थापना दिवस समारोह का उत्साह और भक्ति भाव के साथ हुआ शुभारम्भ

अखण्ड रामायण पाठ एवं मूर्ति पूजन में उमड़ा आस्था का सैलाब
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम दरबार मूर्ति स्थापना दिवस समारोह का मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की मूर्तियों का पूजन किया गया। इस अवसर पर अखण्ड रामायण पाठ का शुभारम्भ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री हनुमान प्राचीन मंदिर सब्जी मंडी में दो दिवसीय श्री रामदरबार मूर्ति स्थापना दिवस समारोह का आध्यात्मिक उत्साह, उल्लास और भक्ति भाव की त्रिवेणी के साथ शुभारम्भ हुआ। जिसमें आस्था का सैलाब उमड़ा। पुजारी पंडित हृदेश दीक्षित एवं आचार्य सन्तोष शुक्ला ने विधिविधान से मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान, राधा-कृष्ण, भगवती दुर्गा, भगवान शंकर जी की मूर्तियों का पूजन सम्पन्न करया कराया। यजमान कोमल अग्रवाल धर्मपत्नी उत्कर्ष अग्रवाल एवं रमा सक्सेना धर्म पत्नी विनय सक्सेना ने श्रद्धाभाव से भगवान की मूर्तियों का पूजन किया एवं आरती उतारी। कार्यक्रम संयोजक मंदिर के पुजारी पंडित हृदेश दीक्षित ने बताया कि दो दिवसीय समारोह का समापन 29 नवम्बर को होगा। समापन अवसर पर सामूहिक भंडारा एवं हवन का आयोजना होगा। संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ में श्रद्धालुओ ने बड़ी संख्या में भक्ति भाव से भाग लिया। कार्यक्रम में आचार्य जितेन्द्र मिश्रा, राधा दीक्षित, मनीष पाण्डेय, दीपक शाक्य, शशिभूषण दुबे, करन सिंह, (हस्नू), माधुरी पाण्डेय, पूजा दीक्षित, नेहा दीक्षित, रांकी गुप्ता, अनिल यादव आदि भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *