श्रीराम लीला परिषद ने मनाया श्रीराम जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा

शोभायात्रा में शामिल भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न के स्वरुप

शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत, की गई पुष्पवर्षा
जय श्रीराम के उद्घोषों से राममय बना रहा वातावरण

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राम नवमी के उपलक्ष्य में भगवान श्रीराम की फतेहगढ़ में आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा जय श्रीराम का उद्घोष कर नृत्य किया। दिन में श्री राम निवास सब्जी मण्डी में श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया गया तथा हवन पूजन किया गया।
श्रीराम लीला परिषद फतेहगढ़ की ओर से सायंकाल भगवान श्रीराम की मनमोहक शोभा यात्रा का शुभारम्भ एम0आई0सी0 तिराहे स्थित अध्यक्ष रवीश द्विवेदी के निवास से हुआ। शुभारम्भ यात्रा कोतवाली, छोटी जेल, कचहरी रोड, चौराहे होते हुए एम0आई0सी0 तिराहे तक निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान राम के साथ लक्ष्मण भरत तथा शत्रुध्न आकर्षक रथ पर सवार रहे। साथ ही भगवती दुर्गा माता की भी मनमोहक झांकी शोभा यात्रा में शामिल रही। नगर भ्रमण के दौरान स्वरुपों की आरती उतारी गई। जगह-जगह पर स्वागत हुआ। इससे पूर्व सब्जी मण्डी में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया एवं जय श्रीराम के स्वर बुलंद किये गये। भगवान राम की सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ दोपहर वाले कार्यक्रम ने विराम पाया। देर शाम तक शोभा यात्रा की धूम फतेहगढ़ नगर में बनी रही। इस मौके पर रामलीला परिषद के अध्यक्ष रवीश द्विवेदी, महामंत्री पंकज अग्रवाल, नारायण त्रिवेदी, राममुरारी शुक्ला, विजय यादव, मुन्नालाल वाष्र्णेय, अतुल मिश्रा, चमन टंडन, संजय रस्तोगी, पप्पू फोरमैन, रविन्द्र वैश्य, पंकज प्रसाद, दिनेश चन्द्र तिवारी, लक्ष्मण टंडन, मनोज भगौलीवाल, नितीश सक्सेना आयोजन समिति के अलावा बड़ी संख्या में भक्तजनों ने मौजूद रहकर राम जन्मोत्सव में भागीदारी कर अपनी श्रद्धा प्रदर्शित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *