नगर में धूमधाम से निकाली गई श्रीराम बारात

जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा व आरती
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम लीला मण्डल द्वारा सोमवार को देर रात तक धूमधाम से राम बारात निकाली गई। राम लीला मण्डल के कार्यकारी अध्यक्ष लाल जी टंडन व मंत्री कपिल गुप्ता की देखरेख में राम बारात का आयोजन हुआ। राम बारात में बैण्ड सहित रथ व झांकी आधा सैकड़ा निकाले गये। रंग बिरंगी लाइटों व बैण्ड बाजा के साथ राम बारात में झांकियां निकाली गई। नासिक से ढोल लाया गया। गणेश जी की झांकी, लिल्ली घोड़ी का नृत्य, खाटू श्याम डीजे के साथ खाटू श्याम झांकी, गंगा भागीरथ झांकी, नाग-नागिन रोड-शो, जोग-जोगनी रोड-शो, भगवान शंकर की झांकी, काली का अखाड़ा, मां सरस्वती की झांकी, पंचमुखी बालाजी का रोड-शो, बारह अवतार की झांकी, राधा-कृष्ण की झांकी, भक्ति रोड-शो, महिषासुर काली रोड-शो, पाताल भैरवी की झांकी, अवध के राम रोड-शो, पंचमुखी शंकर रोड-शो, पंचमुखी काली रोड-शो, भगवान परशुराम की झांकी, ताज बैण्ड और लाइट, हनुमान जी की झांकी, राधा-कृष्ण रोड-शो, राजस्थानी रोड-शो व डीजे, तुलसी सालिगराम झांकी, तितली रोड-शो, वैष्णो देवी दरबार रोड-शो, विष्णु लक्ष्मी की झांकी, वशिष्ठ विश्वामित्र की झांकी, महाराष्ट्र बैण्ड और लाइट, दुर्गा की झांकी, शंकर बाहुबली रोड-शो, शनिदेव रोड-शो, हनुमान जी की रोड-शो, काल भैरव झांकी, नासिक ढोल राजू वालों का, लड्डू गोपाल की झांकी, केरल झांकी रोड-शो, नौका बिहार रोड-शो, काली रोड-शो डीजे, राममंदिर रोड-शो डीजे, मीरा-कृष्ण झांकी, चौकी इलाहाबाद रोड-शो, बैण्ड व दशरथ की झांकी, पंजाब बैण्ड व लाइट के अलावा राम-लक्ष्मण, भरत-शत्रुध्न के स्वरुपों के साथ धूमधाम से राम बारात निकाली गई। स्वरुप सज्जा की व्यवस्था विजय दुबे मटर लाल ने देखी। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। सरस्वती भवन रेलवे रोड से राम बारात शुरु होकर चौक, लोहाई रोड, नाला मछरट्टा, गुदड़ी होते हुए पक्केपुल से वापस चौक से घुमना होकर लिंजीगंज पहुंची। वहां द्वार-चार व भांवर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। रस्मरिवाज के साथ श्रीराम का विवाह हुआ। व्यवस्था में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस तैनात रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *