बनबीरपुर कांड पर भड़की श्रीराम सेना

 समृद्धि न्यूज़ अयोध्या। बनबीरपुर कांड पर श्रीराम सेना युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद सिंह ने मामले की पूरी जानकारी एवं शासन प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना पोखरा नेपाल से लौटते ही श्रीराम सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह को दी।इसके साथ ही बनबीरपुर गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की।इस मौके पर श्रीराम सेना के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ हैं। अपराधी किसी भी धर्म एवं जाति के नहीं होते।अपराधी सिर्फ अपराधी होते हैं।करणी सेना ने छोटे भाई को रोजगार तथा तीन साल के बच्चे को हायर एजुकेशन तक शिक्षा देने के वायदे के साथ उस बेटी को भी रोजगार देने का वायदा किया है। उन्होंने शासन प्रशासन पर भरोसा जताते हुए कहा कि अयोध्या के आईजी प्रवीण कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरण नैय्यर इस घटना में निश्चित रूप से पर्याप्त सबूत के साथ अपराधियों को जेल भेजने का काम किया है। कल जिलाधिकारी से मिलकर पीड़ित परिवार के लिए आवास एवं बेटी के लिए अन्तोदय कार्ड के साथ आर्थिक स्थिति को देखते हुए सहयोग राशि देने की मांग की जाएगी।संतोष दुबे के बयान पर दिनेश सिंह ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है।

उनकी आदत है थूक कर चाटने की।समाज सभी धर्म एवं जातियों को मिलकर बना है‌। संतोष जी तब कहां थे,जब दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज कांड को श्री राम सेना ब्राह्मण परिवार के साथ लड़ रही थी?लड़ाई लड़ी ही नहीं,प्रधानाचार्य का ट्रांसफर और कठोर कार्रवाई कराने का प्रयास किया।हम सभी हिंदू धर्म के साथ ब्राह्मण परिवार का सदा मान सम्मान करते हैं तथा करते रहेंगे। वे हमारे पूज्यनीय है।उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी हमारे कॉलेज समय के सखा है।चाणक्य परिषद के कृपानिधान तिवारी हमारे बड़े भाई की तरह है।आज क्षत्रिय समाज ही बचा है जो ब्राह्मण परिवार को चरण स्पर्श पायलगी कर रहा है,इसलिए इस गुलदस्ते को संभाल कर रखने की जरूरत है क्योंकि “बटोगे तो कटोगे” नहीं होना चाहिए।हम हिंदू हैं हिंदुत्व की राजनीति करते हैं हम मियां दाढ़ी को छोड़कर सभी की लड़ाई लड़ते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *