फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीमद् भागवत गीता वैदिक न्यास कार्यक्रम का आयोजन आवास विकास स्थित कृष्ण देवी बालिका डिग्री कालेज के सभागार में सम्पन्न हुआ। श्रीमद् भागत गीता वैदिक न्यास शाखा जनपद के द्वारा गीता संदेश यात्रा, मानव श्रंखला, श्रीगीता ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि डा0 उमेश पालीवाल व दुर्वासा ऋषि आश्रम के ओमकार दास महाराज व राष्ट्रीय महामंत्री शिव परमानंद शुक्ला ने विचार रखे। राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित मदन मोहन बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या सुमन त्रिपाठी ने भी विचार रखे। विद्यालय की प्रधानाचार्या व शिक्षक आदि ने सहयोग किया। श्रीमद् भागवत गीता की शिक्षायें सुन मन में शांति पैदा हुई। महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 रुबी यादव सहित सभी शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। डा0 अखिलेश चौरसिया, असिस्टेंट प्रो0 राजेश कुमार, राजीव कुमार, प्रशांत कुमार, अनुराग यादव, प्रशांत पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, संदीप कुमार, डा0 मनीषा मिश्रा, डा0 कायनात अख्तर, डा0 रेजीना सहर, ममता यादव आदि ने व्यवस्था देखी व कार्यक्रम में सहयोग किया। प्रशासनिक अधिकारी डा0 अरिमर्दन सिंह, प्राचार्य रुबी यादव ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डा0 संदीप यादव व अनुराग अग्रवाल, अविनाश सारस्वत आदि लोग मौजूद रहे।
केडी बालिका डिग्री कालेज में श्रीमद् भागवत गीता वैदिक न्यास का हुआ आयोजन
