फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ का प्रकोप ग्रामीण क्षेत्रों में जारी है। शमशाबाद के कटरी क्षेत्र में कई गांव में पानी भरा हुआ है। ऐसे में समाजसेवी शुभम यादव हनी ने अपनी पत्नी चारु यादव के साथ बाढ़ पीडि़त गांव का दौरा कर राहत सामग्री बांटी और बाढ़ पीडि़तों के हाल चाल लियेे। शमशाबाद के गांव कटरी तौफिक, अचानकपुर, परसी नगला आदि गांव में राहत सामग्री बांटी और बाढ़ पीडि़तों से कहा कि इस परेशानी में हम आपके साथ है। कई दिनों से बाढ़ का पानी कटरी क्षेत्र के कई गांव में घुस गया है। लोग छतों व सडक़ों पर रहने को मजबूर है। ऐसे में जहरीले कीड़े आदि का भी डर लगा रहता है। कई गांव में बाढ़ के कारण बिजली गायब है। साथ ही ऐसे में हर साल की तरह इस बार भी बाढ़ पीडि़त लोग परेशान है। उनकी समस्याओं को देखते हुए शुभम यादव हनी ने राहत सामग्री बांटी और हालचाल लिये। इस मौके पर उनके समर्थक व ग्रामीण मौजूद रहे।
बाढ़ पीडि़त गांव का दौरा कर शुभम यादव ने बांटी राहत सामग्री
