फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बाढ़ पीडि़त गांव का शुभम यादव हनी ने अपनी पत्नी चारु हनी यादव के साथ दौरा कर राहत सामग्री बांटी। बाढ़ पीडि़तों से उनके दुख दर्द सुने और उन्हे खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध करायी। शमशाबाद क्षेत्र के गढिय़ा हैवतपुर, परसादी नगला, कटरी तौफीक, अचानकपुर आदि गांव में राहत सामग्री बांटी गयी। हनी यादव ने कहा कि जो काम शासन-प्रशासन का है वह हमें करना पड़ रहा है। क्योंकि हम क्षेत्रवासियों के साथ है। शुरु से ही हम यहां आते रहते है इसलिए इनके सुख-दुख में हम सहभागी है। इस देवीय आपदा में जरुरत मंदों की मदद करना मेरा उद्देश्य है। उन्होंने बाढ़ पीडि़त गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित की और भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये। जिन गांव में पानी भरा था। उन गांव में नाव पर बैठकर राहत सामग्री ग्रामीणों तक पहुंचायी। इस मौके पर पवन ठाकुर, प्रवीन यादव, धर्मेन्द्र राजपूत, रेनू यादव, बालकिशन यादव आदि लोगों ने सहयोग किया।
शुभम यादव हनी ने पत्नी के साथ बाढ़ पीडि़तों को बांटी राहत सामग्री
