क0बा0इं0का0 में एक दिन की छात्रा शुभ्रा बनी सांकेतिक प्रधानाचार्य

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कालेज में मिशन शक्ति फेज-५.० के अभियान के अन्तर्गत विद्यालय की छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी व उप प्रधानाचार्य ने सांकेतिक भूमिका निर्वाह्न कार्यक्रम आयोजन किया। प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में छात्राओं को इन पदों के दायित्व को समझाया गया। जिसमें सांकेतिक प्रधानाचार्य कु0 शुभ्रा दीक्षित व सांकेतिक उप प्रधानाचार्य कु0 राधिका ने निष्ठा पूर्वक अपने पद की महत्वता को समझते हुए समस्त कार्य व समस्या का समाधान किया। विद्यालय की नोडल शिक्षिका पूनम शुक्ला ने बताया कि छात्राओं को विद्यालय में मिशन साहसी के अन्तर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण सिखाया जा रहा है। बालिकाओं की शिक्षा के द्वारा उनको आत्मविश्वास प्रबल होना चाहिए। इस मौके पर अन्य छात्राओं को भी प्रोत्साहन मिला। इस दौरान दर्शना शुक्ला,ेेेेे वरिष्ठ लिपिक अजंट सिंह गुड्डू, लिपिक राघव मिश्रा, प्रदीप कुमार, पंकज औदिच्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *