वनडे कप्तान बने शुभमन गिल, रोहित शर्मा व विराट कोहली सिर्फ बल्लेबाज

समृद्धि न्यूज। टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले रोहित शर्मा से कप्तानी तो छिन गई, लेकिन उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह मिली है। रोहित और विराट कोहली दोनों ही इस टीम में हैं, लेकिन सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर। मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने प्रेस कॉन्फे्रंस में इस पर बड़ा बयान दिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस दौरे पर टीम इंडिया को वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। स्क्वॉड के ऐलान की सारी चर्चा विराट कोहली-रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी और शुभमन गिल के नए कप्तान बनने को लेकर हुई है। मगर इस स्क्वॉड से 3 ऐसे खिलाडिय़ों को बाहर कर दिया गया है, जिन्होंने टीम इंडिया को पिछले ओडीआई इवेंटए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसमें सबसे बड़ा नाम स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं, जो इस बार ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। फैंस का मानना है कि रोहित और विराट दोनों दिसंबर में घरेलू जमीन पर होने वाली भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। यह सीरीज भारत में ही खेली जाएगी। इसके तीन मैच 30 नवंबर, 3 दिसंबर और छह दिसंबर को होंगे। कई फैंस का कहना है कि छह दिसंबर को होने वाला तीसरा वनडे शायद दोनों दिग्गजों का टीम इंडिया के लिए आखिरी घरेलू मैच साबित हो सकता है। मगर ऐसा हुआ और रोहित से कप्तानी लेकर शुभमन गिल को पहली बार ये जिम्मेदारी सौंप दी गई।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए ओडीआई स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान)
रोहित शर्मा
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
अक्षर पटेल
केएल राहुल
नीतीश कुमार रेड्डी
वॉशिंगटन सुंदर
कुलदीप यादव
हर्षित राणा
मोहम्मद सिराज
अर्शदीप सिंह
प्रसिद्ध कृष्णा
धु्रव जुरेल
यशस्वी जायसवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *