अमर पाल लोधी का श्याम सुंदर लल्ला ने किया जोरदार स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारत सरकार जॉइंट कमिश्नर अमरपाल सिंह लोधी का मानवाधिकार के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर लल्ला पूर्व सभासद ने अपने निवास पर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उनके निवास पर लोगों ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने शिक्षा को लेकर विशेष चर्चा की और कहा कि समाज के बच्चों को कैसे शिक्षित बनाया जाए एवं उनको आगे बढऩे का अवसर प्रदान किया जाए जो आर्थिक रूप से अच्छा है बच्चे हैं, उनकी हर तरीके से मदद की जाए। स्वागत के दौरान मानवाधिकार के प्रदेश अध्यक्ष धीरज पांडे, नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा शिवम वर्मा, सभासद विश्वनाथ राजपूत, गौतम कुमार, अभिषेक अग्निहोत्री, बाबू सभासद, नन्हे पंडित, ज्ञानेंद्र राजपूत, रविंद्र राजपूत, दीप सिंह राजपूत, डॉ0 सत्यम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *