निर्धारित से अधिक उर्वरक देने पर 7 विके्रताओं का लाइसेन्स समाप्त
यूरिया 14675, सुपर 16000, एनपीके 28120 एवं डीएपी 33080 की बोरी मिली
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा प्रतिदिन सुबह जिला कृषि अधिकारी एव उर्वरक से जुडे समस्त अधिकारियों के साथ जनपद में उर्वरकों की आपूर्ति एवं वितरण तथा उपलब्धता की नियमित समीक्षा की जा रही है। गुरुवार को डीएम ने अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) एवं सहकारिता व कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की समीक्षा करने के साथ ही जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0 को सभी समितियों पर त्वरित गति से उर्वरकों की आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु कडे निर्देश दिये। जनपद में इस सप्ताह मिल रहे उर्वरकों के अतिरिक्त सहकारिता क्षेत्र में यूरिया 5058 मै0टन, डी0ए0पी0 2585 मै0टन एवं एन0पी0के0 2863 मै0टन उपलब्ध है, इसे समितियों के माध्यम से वितरण कराया जायेगा। जनपद में निजी एवं सहकारिता क्षेत्र में वर्तमान तिथि तक यूरिया 9867 मै0टन डी0ए0पी0 7613 मै0टन, एन0पी0के0 9289 मै0टन, पोटास 2969 मै0टन एवं सुपर 4233 मै0टन उपलब्ध है। वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्रीय कर्मचारियोंं द्वारा उर्वरक वितरण की स्थिति पर सजग निगरानी की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में गत वर्ष की तुलना में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है एवं जनपद में रेलवे रैक एवं सडक़ मार्ग से लगातार उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है। निजी क्षेत्र में आने वाले उर्वरक का 50 प्रतिशत मात्रा भी सहकारिता के केन्द्रों पर दिया जा रहा है, जिससे कृषकों को आवश्यकतानुसार उर्वरक उपलब्ध हो सके। आगामी समय में आलू की बुवाई को ध्यान में रखते हुए कृषि निदेशालय स्तर से जनपद को डी0ए0पी0 एवं एन0पी0के0 की भरपूर आपूर्ति हेतु जानकारी दी गयी है। किसान बिक्री केन्द्र पर खतौनी एवं आधार अवश्य लेकर जायें, जिससे उनकी भूमि के अनुपात में उर्वरक मिल सके। अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) की अध्यक्षता में जिला कृषि अधिकारी एवं सहायक निबन्धक सहकारिता की संयुक्त टीम ने कमालगंज क्षेत्र में समितियों पर उर्वरकों की उपलब्धता एवं सिद्दीकी टे्रडर्स गदनपुर कमालगंज की जांच कर स्थिति से अवगत कराने का निर्देश दिया। सम्बन्धित अधिकारियों ने समितियों एवं पी0सी0एफ0 भण्डारागार का निरीक्षण कर उर्वरकों की उपलब्धता की जानकारी की। जांच टीम ने कृषक राजीव चतुर्वेदी एवं धीरज कुमार शुक्ला से सम्पर्क कर स्थिति की जानकारी की। धीरज कुमार शुक्ला ने सिद्दीकी टे्रडर्स गदनपुर के यहां से किसी भी प्रकार का उर्वरक न लेने की लिखित जानकारी दी। बताया कि आलू के बुवाई के समय उर्वरकों की अधिक खपत के कारण उपलब्धता की समस्या हो सकती है। राजीव चतुर्वेदी ने लिखित रूप से अवगत कराया कि मैने सिद्दीकी टे्रडर्स से उर्वरक न लेकर अपने पारिवारिक अरूण कुमार को भेजा था, जिनके द्वारा 02 बोरी यूरिया 270 रू0 प्रति बोरी एवं डी0ए0पी0 1350 रू0 प्रति बोरी की दर से 01 बोरी लिया। इनके साथ में अन्य किसी प्रकार का सामान/उर्वरक नहीं दिया गया था। अरूण कुमार ने भी इसकी लिखित पुष्टि जांच टीम के समक्ष की। जिला कृषि अधिकारी ने डीएम के निर्देश पर सिद्दीकी टे्रडर्स गदनपुर कमालगंज के लाइसेन्स को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया, एवं कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। समुचित उत्तर प्राप्त न होने की दशा में इनका लाइसेन्स समाप्त/विधिक कार्यवाही भी की जायेगी।
विके्रेताओं के द्वारा यूरिया/डी0ए0पी0 बिक्री करते समय कृषकों को अन्य उत्पादों की टैगिंग कदापि न की जाये। उर्वरक बिक्री करते समय कृषकों से इन्तखाब/ख्सरा खतौनी/जोतवही एवं वोई गयी/वोई जाने वाली फसल की जानकारी के उपरान्त संस्तुत मात्रा में उर्वरक का विक्रय करें। यदि थोक विके्रता द्वारा खुदरा विके्रताओं को टैगिंग की जाती है, सम्बन्धित खुदरा विके्रता तत्काल जिला कृषि अधिकारी के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करें। कृषकों को निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक की बिक्री करते हुए उनको पी0ओ0एस0 मशीन से रसीद निकालकर अनिवार्य रूप से दी जाये। छापे/जांच के समय जिस विके्रता के पास प्रमाणित रजिस्टरों पर प्राप्त/विक्रय की गयी उर्वरकों का अंकन नहीं पाया जायेगा, उर्वरक विक्रय की रसीद कृषकों को नहीं दी जाती है, तथा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य लिया जाता है एवं जबरिया टैगिंग की जाती है, तो सम्बन्धित कम्पनी/थोक/खुदरा विके्रता के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। कृषक अपनी आवश्कतानुसार संस्तुत मात्रा में उर्वरक का प्रयेाग करें, उर्वरक क्रय करते समय रसीद अवश्य प्राप्त करें।
शिकायत मिलने पर सिद्दीकी टे्रडर्स गदनपुर का लाइसेंस निलंबित
