महिला मतदाताओं को जागरुक कर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा के निर्देशन में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को बूथ संख्या 111, 112 व 113 ग्राम नोनमगंज में महिला मतदाता जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। महिला मतदाता जागरूकता प्रभारी भारती मिश्रा ने समस्त महिलाओं को से अपील की कि वह राष्ट्र हित में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। महिलाओं की अनेक समस्याएं हैं जिनमें से अधिकांश समस्याओं का निराकरण वे सरकार के माध्यम से चाहती हैं। यदि अपनी समस्याओं का समाधान कराना है तो सरकार चुनने में भी अपनी महती भूमिका निभानी होगी। इस दौरान सभी महिला मतदाताओं को जागरुकता की शपथ दिलायी गई। महिलाओं ने मत देने का संकल्प करते हुए अपने-अपने हस्ताक्षर भी किए। अर्चना चतुर्वेदी ने कहा कि जिस प्रकार परिवार और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है उसी प्रकार से सरकार चुनने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। अपनी जिम्मेदारी को समझें और अपने दायित्व का निर्वह्न करें। 13 मई को वोट अवश्य करें। महिलाओं ने नारे लगाए सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, पहले बूथ पर वोट पड़ेगा, चूल्हा घर में तभी चलेगा। इस अवसर पर रेनू कश्यप, बबली, सरिता, धर्म देवी, लीलावती, पार्वती, नीता, सुमन, सरल, पूजा, धनदेवी, सुमनलता, गिरिजा देवी, संगीता, रेनू, शिखा, सनोवर, संजीत, राजन, रजत, पप्पू, इंद्रजीत, कौशल प्रताप, मिथिलेश, रेशम, सावित्री, रीना, रीता आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *