इंटरमीडिएट की ट्रेड+सिलाई में 10 तथा नागरिकशास्त्र की परीक्षा में 96 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद में बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में हाईस्कूल सिलाई व कम्प्यूटर की परीक्षा सम्पन्न हुई। कम्प्यूटर में पंजीकृत ३७८ परीक्षार्थियों में से ३७२ ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि ६ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सिलाई में पंजीकृत ३० परीक्षार्थियों में २९ परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की ट्रेड तथा सिलाई में ३१४ परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से ३०४ ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि १० परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार नागरिकशास्त्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत २२५१ परीक्षार्थियों में २१५५ परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि ९६ परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी सभी परीक्षा केंद्रों पर मुस्तैद रहा। सभी परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। जिसकी मॉनिटरिंग डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से की जा रही है। वही केंद्रों पर सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे। इसके अलाला पुलिस बल भी तैनात रहा।
हाईस्कूल कम्प्यूटर की परीक्षा में 6 तथा सिलाई की परीक्षा में एक परीक्षार्थी रहा अनुपस्थित
