दो नामदर्ज सहित छह दबंगों पर मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दबंगों ने गाली-गलौज कर मारपीट करने व लज्जाभंग करने के मामले में पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी।
थाना राजेपुर के ग्राम खण्डौली निवासी शालिनी पत्नी सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि 28 जून को समय शाम करीब 4 बजे पीडि़ता अपनी जगह में ईंटे लगा रही थी, तभी पड़ोसी प्रभाकर व सुधाकर पुत्रगण ओमप्रकाश दीक्षित, अपने 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मौके पर आ गए और मझे व मेरी सांस तथा ननद के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और लजा भंग करने की बुरी नियत से उसको दबोच लिया। इस घटना का वीडियो भी प्रार्थिनी के पास उपलब्ध है। पीडि़ता का कहना है कि आरोपीगणों ने पूर्व में दीवार गिरा दी थी। उक्त लोग दबंग व आपराधिक किस्म के हैं, आए दिन मुझे व मेरे परिवार को परेशान करते रहते है। प्रभाकर बलात्कर जैसे जघन्य मुकदमे में सजायाफ्ता मुजरिम है और इस समय जमानत पर बाहर है। उक्त सभी लोग प्रार्थिनी को तरह-तरह की गलियां देकर जानमाल की धमकिया दे रहे हैं। प्रार्थिनी को भय है कि उक्त लोग कभी भी कोई अप्रिय घटना मेरे साथ व परिवार के साथ घटित कर सकते है। पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर पर उक्त लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *