बारिश से छह मकान क्षतिग्रस्त, एडीएम ने बाढ़ संभावित संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया

शाहजहांपुर(समृद्धि न्यूज), डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन पर एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने एसडीएम सदर संजय पाण्डेय, तहसीलदार सतेन्द्र कटियार एवं राजस्व प्रशासन के साथ तहसील सदर अंतर्गत इन्दिरानगर कालोनी, अक्षरधाम कालोनी, लोधीपुर पटी गली एवं दनियापुर आदि मोहल्लो व गांवो का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इन्दिरानगर कालोनी, अक्षरधाम कालोनी में लोगो को अवगत कराया गया कि बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों के लिए गुरूनानक पाठशाला हाइस्कू में राहत शिविर बनाया गया है। लोधीपुर कालोनी में बाढ़ के दौरान प्रभावित लोगों के लिए एनटीआई स्कूल लोधीपुर में राहत शिविर बनाया गया है जिसमें रहने एवं खाने आदि की व्यवस्था की गयी है। दनियापुर, उटहा, चौढेरा, गुवारी, सुजातपुर, शाहबाजपुर आदि गांवों के प्रभावित व्यक्तियों के ठहरने आदि के लिए अटल बिहारी इण्टर कॉलेज दनियापुर में राहत शिविर की स्थापना की गयी है।

सदर तहसील में पशुहानि व मकान क्षति की रिपोर्ट:

  • सतवां बुजुर्ग में भैंस की मौत दीवार गिरने से व मलिखान को आंशिक रूप से चोटें आई।
  • मुड़िगवां में सूरज मिश्रा की घर की दीवार पेड़ गिरने से गिरी
  • ढिकरी में सामने मकान के दीवार गिरी
  • दिलावरपुर देवकली में जसकरन के यहां पेड़ गिरने से झोपड़ी गिरी
  • जपनापुर में दीपेंद्र की कच्ची दीवार गिरी
  • रसौआ कलां में शिवशंकर का कच्चा मकान गिरा

वर्जन:

बारिश से 1 पशुहानि एवं 6 मकान क्षति की रिपोर्ट आई है। जिसमें नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के संबंध में कार्रवाई की गई है। शासन की मंशा के अनुसार अतिवृष्टि में हुए मकान व पशु हानि के संबंध में 24 घंटे के अंदर आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।- एसडीएम सदर संजय कुमार पाण्डेय।

क्या बोले एडीएम वित्त

एडीएम वित्त अरविन्द कुमार ने बताया बारिश के दृष्टिगत जिला प्रशासन अलर्ट है, बाढ़ संभावित क्षेत्रों में जाकर जायजा लिया जा रहा है। बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। एक प्लाटून पीएसी तैनात है। जनपदवासियों की सुरक्षा के लिए हम लोग तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *