छह सैकड़ा अग्निवीर राजपूत रेजीमेंट में हुए शामिल

लेफ्टीनेंट जनरल ने परेड का निरीक्षण कर दी बधाई
बेस्ट रिक्रूटों को किया सम्मानित
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजपूत रेजीमेंट सेंटर के करिअप्पा ट्रेनिंग ग्राउंड में शानदार पासिंग आउट परेड का प्रदर्शन कर चौथे चरण में 602 रिकू्रट राजपूत रेजीमेंट में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए। इस अवसर पर परेड के मुख्य अतिथि ले0 जनरल हरजीत सिंह साही का स्वागत आर.आर.सी. के कमांडेंट ब्रिगेडियर एच.एस.संधू ने किया। इसके पश्चात शानदार परेड की सलामी ले0 जनरल हरजीत सिंह साही ने ली। राजपूत में शामिल होने पर इन अग्निवीरों को ले0 जनरल ने बधाई दी। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अग्निवीर बजरंग सिंह, अभिनव कुमार, अंशुमन सिंह, शुभम तिवारी को पदक देकर सम्मानित किया गया। ब्रिगेडियर एच.एस. संधू ने करिअप्पा ग्राउंड पहुंचने पर ले0 जनरल एचएस साही का स्वागत किया। भव्य परेड को देखने के लिए सेंटर के अधिकारी अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।

अग्निवीरों के अभिभावक एवं परिवारीजन भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ब्रिगेडियर एचएस संधू की पत्नी एक परिवार कल्याण केंद्र की प्रेसिडेंट गुरुप्रीत कौर संधू ने अग्निवीरों की माताओं को गौरव पदक देकर मान बढ़ाया। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल रोहितपाल, सीओ टे्रनिंग बटालियन कर्नल अंशुमन त्रिपाठी, ले0 कर्नल अरुण कुमार मौर्या, मुकुल कुमार, सेंटर सूबेदार मेजर कल्यान सिंह, सूबेदार मेजर बजरंग सिंह, संजीव सिंह आदि मौजूद रहे। परेड के पश्चात अंतिम पग रस्म पार करने के बाद सभी आर.आर.सी. के अग्निवीर बने। ले0 जनरल ने अपने उद्गार विजिटर बुक में लिखे।

अब तक अग्निवीरों की भर्ती के हो चुके है चार चरण

अब तक अग्निवीरों की भर्ती के चार चरण हो चुके है। सन् 2023 से अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया आरम्भ हुई थी। जिसमें जनवरी 2023 में पहला बैच निकला था। राजपूत के 276 का पीओपी का था। दूसरा बैच आरआरसी 235 अग्निवीरों का था। नवम्बर में 965 अग्निवीरों का था। मंगलवार को 602 अग्निवीर राजपूत रेजीमेंट को मिले। यह जानकारी सूबेदार मेजर बजरंग सिंह ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *