बाल कल्याण समिति के सदस्यों सहित छह लोगों पर बालिका के अपहण के प्रयास का आरोप

बुआ ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए दी तहरीर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बालिका को जबरियन अपहरण का प्रयास करने का बुआ ने आरोप बाल कल्याण समिति के सदस्यों पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। थाना कादरीगेट में सुजाता रानी भारद्वाज निवासी चीनीग्राम ने दी तहरीर में दर्शाया कि मेरी दो बड़ी बहने जो सेवानिवृत्त होने के बाद मेरे साथ रहती है। मेरे एक भाई अजेन्द्र भारद्वाज जिनका निधन 10 अपै्ल 2023 को हो गया था। जो न्याय विभाग से सेवानिवृत्त थे। उनकी 9 वर्षीय पुत्री अंजली भारद्वाज जो मेरे साथ चीनीग्राम स्थित घर पर रहती है। उसकी मैं देखरेख व परवरिश करती हूं। इस दौरान कोरोना काल में मेरी भाभी/अंजली की मां का भी निधन हो गया था। मेरे दूसरे भाई जितेन्द्र नाथ भारद्वाज व उनकी पत्नी के बीच अनबन होने के चलते वह यहां से चली गई और अपने मायके में रहने लगी। उनकी पुत्री नेहा भी उन्हीं के साथ रह रही है। जिसने अन्र्तजातीय विवाह नीरज मिश्रा निवासी डा0 महाजन गली देवी स्ट्रीट मुरादाबाद में किया। दूसरे भाई जितेन्द्र नाथ का भी निधन हो चुका है। नेहा भारद्वाज व उसके पति नीरज मिश्रा की नियत मेरी भतीजी अंजली की सम्पत्ति पर है। क्योंकि मेरी भतीजी अंजली को पेंशन मिलने लगी है।1 जुलाई को बाल कल्याण समिति ने मेरी भतीजी अंजली को बुलाया। 2 से 5 बजे तक सुनवाई के बाद नेहा भारद्वाज के पति नीरज मिश्रा व बाल कल्याण समिति के सदस्य रमाकान्त शर्मा, अंजू गंगवार, शिवानी मिश्रा ने अपहरण का षड्यंत्र रचकर शाम 7 बजे उपरोक्त सभी लोगों ने यह कहकर कार में बिठाया कि चीनीग्राम स्थित घर पर छोडऩे जायेंगे और मेरे साथ पीछे वाली सीट पर शिवानी भी बैठ गयी। नेहा व उसका पति नीरज मिश्रा व दो अज्ञात व्यक्ति नेहा की गाड़ी में बैठ गये और गाड़ी लोको की ओर मोड़ दी तो मैंने कहा कि इधर कहां जा रहे हो तो कहा कि लालगेट पर नो एंट्री है। इसलिए मसेनी होते हुए चलेंगे। मसेनी पहुंचने पर पांचाल घाट की ओर गाड़ी मोड़ दी तब मुझे सक हुआ कि यह लोग मुझे गुमराह कर रह है। पांचाल घाट चौकी पहुंचने पर मेरी भतीजी को दूसरी गाड़ी में नीरज मिश्रा बैठाने लगे। मैंने विरोध किया चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग इक_े हो गये। मेरी सूचना पर मेरे परिवारिक भतीजे व सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज, शिवांग बाजपेयी के साथ बाइक से पहुंच गये और पूरी घटना की वीडियो बनायी। इस दौरान समिति के सदस्य रमाकांत ने अपने आप को मजिस्टे्रट बताते हुए दिलीप भारद्वाज व शिवांग बाजपेयी को जेल भेजने की धमकी दी। मामला बढ़ता देख अंजली पुलिस चौकी में घुस गयी। इस दौरान रमाकांत ने दिलीप भारद्वाज को गुण्डा बताकर पुलिस से एक कमरे में बैठा दिया और मोबाइल छीन कर वीडियो डिलिट करवा दिये। सुजाता रानी ने नेहा व उसके पति नीरज मिश्रा, समिति के सदस्यों पर भतीजी के अपहरण का षड्यंत्र रचने व अपहरण का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *