फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। दुर्गा नारायन महाविद्यालय फतेहगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जनपद स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर छात्राओं को सम्मानित किया गया। जनपद स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के उपलक्ष्य में स्नातक व परास्नातक के सफल छात्र-छात्राओं द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। स्नातक में आस्था रानी प्रथम, नंदनी सक्सेना द्वितीय, अंचल सिंह तृतीय रहे। परास्नातक में शिवानी श्रीवास्तव प्रथम, अनुभव मिश्रा द्वितीय, मानसी तृतीय स्थान पर रही। प्राचार्य डा0 मनोज गर्ग ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हे बधाई दी। डा0 विनोद कुमार तिवारी, डा0 हरिशिवनाथ गुप्ता ने इस उपलब्धि पर मेधावी छात्र-छात्राओं की हौसला आफजाई करते हुए बधाई दी और कहा कि इसी तरह से मन लगाकर पढ़े और अच्छे नम्बरों से उत्तीर्ण होकर जनपद का नाम रोशन करें।
डीएन कालेज के ६ छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित
