एक्सप्रेसवे पर पलटी स्लीपर बस, आठ यात्रियों की मौत और 40 घायल

कन्नौज: कन्नौज के लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेसवे  एक दर्दनाक हादसा हुआ है. आगरा की तरफ जा रहीं एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. यह हादसा सकरावा थाना क्षेत्र के औरैया बॉर्डर पर हुआ है. हादसे में आठ यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सैफई, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर केंद्र सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। शुक्रवार दोपहर बाद लखनऊ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस सौरिख थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 140 के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक सवारियां घायल हो गई। घायल यात्रियों ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे पौधों में सिंचाई कर रहे टैंकर से जा टकराई और पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। मौके पर यूपीडा की टीम और पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद, सौरिख थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जिसमें एक महिला है। अभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। हादसे में बस के चालक की भी मौत हो गई है।

हादसे के वक्त योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला वहीं से गुजर रहा था. हादसा देख वे वहीं रुक गए और खुद बचाव कार्य में जुट गए. पुलिस वालों के साथ लोगों को बस से निकालने में उन्होंने मदद की.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *