
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भारतीय महाविद्यालय में स्मार्टफोन वितरित किये गये। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को तकनीकी रूप से सशक्त करना एवं अध्ययन वा अध्यापन कार्य को सरल बनाना है। जिससे छात्रों को ज्ञान एवं सूचनाओं की प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह कार्यक्रम डीजी शक्ति के नोडल अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक सिंह के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय महाविद्यालय प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी व प्राचार्य डा0 रमन प्रकाश सचान ने छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन डा0 आलोक बिहारी लाल शुक्ला ने किया। इस अवसर पर डा0 संदीप द्विवेदी, डॉ0 प्रेम शंकर पांडेय, डॉ0 रमाशंकर पांडेय, डॉ0 मधुप कुमार, डॉ0 धनंजय कुशवाहा, नीरज द्विवेदी, विजय कुमार, बलराम सिंह, अशोक मिश्रा, विवेक शुक्ला, सर्जेश, बेदराम एवं प्रतिभा आदि उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय द्वारा चिन्हित एवं महाविद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन प्रदान किए गए। प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश ने कहा कि सभी छात्र-छात्रायें स्मार्ट फोन का पठन पाठन के लिए प्रयोग करें और आधुनिक तकनीकी से जुड़कर शिक्षित बनें और अपने जनपद, प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।
