फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन संयोजक प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश वर्मा व सह संयोजक प्रधानाचार्य राकेश राजपूत ने हरी झण्डी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता के साथ शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता के समापन में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह, जिला कोषाधिकारी अमरीश बाजपेयी, प्रधानाचार्य विनीत चौहान व अवनेन्द्र कुमार मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मण्डल में जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य, राहुल यादव, सतेन्द्र सिंह, सुनील पाल, रजनीश शिवा, अर्जुन प्रताप सिंह, अभिषेक अवस्थी, सुब्रत शाक्य, आरती यादव, अमिताब सिंह, अवधेश यादव, मनीष अग्निहोत्री व लेखा विभाग में प्रफ्फुल कुमार भगौलीवाल, देव नारायन सिंह, संजीव कुमार, अमित गुप्ता आदि ने भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में सीनियर बालिका अंडर-१९ भाला फेंक में शिवानी पाल प्रथम, निक्की द्वितीय, गोल्डी तृतीय रही। सीनियर बालिका ऊंची कूद में मुस्कान प्रथम, शोभा द्वितीय, आकांक्षा तृतीय रही। सीनियर २०० मीटर बालिका वर्ग दौड़ में रमा प्रथम, निक्की द्वितीय, गोल्डी तृतीय रही। सीनियर बालक भाला फेंक प्रतियोगिता में हार्दिक दुबे प्रथम, शोभित कुमार द्वितीय, निखिल तृतीय रहे। सीनियर बालक २०० मीटर दौड़ में आदर्श प्रथम, अनुराग द्वितीय, वैभव तृतीय रहे। जूनियर बालिका ऊंची कूद में रुबी प्रथम, सोनम द्वितीय, अनन्या तृतीय रही। जूनियर बालक ४०० मीटर दौड़ में आदर्श प्रथम, वैभव द्वितीय, निखिल तृतीय रहे।
क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मुस्कान, रमा, हार्दिक बने विजेता
