मुस्कराईये कि हम शाहाबाद की मुस्तैद तानाशाह पुलिस के बीच हैं

शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज। शासन के आदेश से इतर सिर्फ यहां तैनात सुपर कॉप टीआई राजेश कुमार सिंह के इशारे पर चलना है।ऐसा नजारा मुख्य शिक्षण संस्थानों मुख्य चौराहों मुख्य मार्गी पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान देखा जा सकता हैं।
गुरुवार को टी आई राजेश सिंह नालंदा शिक्षण संस्थान से मात्र 50 मीटर पहले स्कूल की छुट्टी के समय चेकिंग अभियान चलाते हैं।जिनमें बच्चे,अभिभावक,शिक्षक सब के सब टी आई की मनमानी कार्य प्रणाली के भुक्तभोगी हो रहे हैं।स्कूल छुट्टी के समय जिनके बच्चे शिक्षार्थी है वह अपने बच्चों को छुट्टी के समय स्कूल से लेने जाते हैं।स्कूल आने वाले बच्चे नालंदा शिक्षण संस्थान के इर्द गिर्द गांवों या कस्बा शाहाबाद के बाशिंदा हैं।इनमें ज्यादातर उधरनपुर,गढ़ेपुर,आगापुर और आसपास अन्य गांवों के बच्चे अभिभावक टी आई का कोप भाजन बन रहे हैं।सुरक्षा की गारंटी यानी कि यू पी पुलिस से वाहन चालक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।चारों तरफ उगाही का खेल चल रहा है।

हरदोई से संतोष तिवारी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *