केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी लोक सभा सीट से सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन से पहले उन्होंने एक रोड से भी किया, जिसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे. तीसरी बार बीजेपी ने स्मृति ईरानी को अमेठी सीट से मैदान में उतारा है. 2014 में पहली बार चुनाव लड़ीं और राहुल गांधी से हार गईं. इसके बाद 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को हराकर इस सीट पर कमल खिलाया. एक बार फिर पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है. नामांकन फाइल करने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की सेवा करने के लिए उन्होंने आज नामांकन किया है. अमेठी में पिछले पांच वर्षों में पीएम आवास योजना के तहत 1,14,000 घर बने. साथ ही डेढ़ लाख परिवारों को बिजली का कनेक्शन मिला.
इसके अलावा 4 लाख से अधिक किसानों को पीएम सम्मान निधि की राशि मिली है. मुझे उम्मीद है कि जनता प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी को अपना आशीर्वाद इस बार भी देगी. 4 लाख से ज्यादा किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि मिल रही है। यह वह अमेठी है, जिसमें पहली बार अमेठी के इतिहास में किसानों के लिए खाद की रैक उतारी गई।
स्मृति ईरानी ने अमेठी से किया नामांकन
