एसएन साध ट्रस्ट का दिव्यांग सहायता शिविर 24 फरवरी से शुरु

यूपीएससी परीक्षा की कोचिंग तैयारी की योजना
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसएन साध ट्रस्ट के तत्वावधान में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 24, 25 और 26 फरवरी को किया जाएगा। शिविर सेवा केंद्र एनएकेपी डिग्री कॉलेज के सामने फैंसी हाउस में लगेगा। संयोजक समाजसेवी डा0 रजनी सरीन ने बताया कि ५२वां शिविर लगाया जा रहा है। यूपीएससी की तैयारी के लिए बच्चों की कोचिंग भी लगाने की पहल की गई है।
उन्होंने बताया कि डा0 सुबोध कुमार वर्मा हड्डी रोग विशेषज्ञ और डा0 शिखर सक्सेना नाक कान गला विशेषज्ञ दिव्यांग जन लगातार शिविर में शिरकत करेंगे। शिविर में दिव्यांगों के लिए आवश्यक उपकरण जैसे कृत्रिम हाथ, कृत्रिम पैर कैलिपर, छड़ी, कान की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।
शिविर एसएन साध ट्रस्ट के प्रमुख राकेश साध, चमकेश साध के नेतृत्व में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि शिविर में दवाइयां नि:शुल्क दी जाती है। साथ ही सैनिकों के लिए भी यह सेवा उपलब्ध है। मरीजों के लिए प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को सभी के लिए मुफ्त परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान अभिव्यंजना समन्वयक भूपेन्द्र प्रताप सिंह, उदय बाथम, अमर साध, शीश मेहरोत्रा, विवेक, छोटू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *